आशा सिंह बनीं मूलनिवासी संघ की जिला रीवा अध्यक्ष
आशा सिंह बनीं मूलनिवासी संघ की जिला रीवा अध्यक्ष
✍️ अपना विचार समाचार
रीवा। बामसेफ के अनुसांगिक संगठन मूलनिवासी संघ की जिला कार्यकारिणी का गठन प्रदेश प्रशिक्षण सचिव एडवोकेट आर. एस. वर्मा की उपस्थिति में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला प्रभारी मोले सिंह द्वारा किया गया।

नवगठित जिला कार्यकारिणी में आशा सिंह को जिला अध्यक्ष, सुरेश सोनी को उपाध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह को महासचिव, ललित बौद्ध को संगठन सचिव, श्यामलाल कोरी को कोषाध्यक्ष, सरमन लाल रजक को प्रशिक्षण सचिव तथा जानकी सेन को कार्यालय सचिव नियुक्त किया गया।
इसके अलावा उमेश कुशवाहा, विष्णुकांत सिंह एवं आशीष सिंह को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। इस अवसर पर संगठन को मजबूत करने, सामाजिक जागरूकता बढ़ाने तथा बहुजन समाज के हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया गया। नवगठित पदाधिकारियों के चयन पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
