विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का संकल्प, जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने किया पौधारोपण…
जिले में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले के विभिन्न मंडलों में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

सिंगरौली जिले में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले के विभिन्न मंडलों में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की तियरा मंडल में आयोजित भाजपा की कामकाजी बैठक के पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने विशेष रूप से उपस्थित होकर पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष कमलेश शाह, मंडल प्रभारी अशोक शाह, पूर्व मंडल अध्यक्ष एकतीश चंद्र वैश्य, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सीताराम वर्मा सहित मंडल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अलावा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बैढ़न, तियरा और बरगवां मंडलों में भी बैठकें आयोजित की गईं। कार्यक्रमों के दौरान भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में ही सहायक नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ व सुरक्षित भविष्य की आधारशिला भी हैं। कार्यक्रम के दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया।
