सिंगरौली

वार्ड क्रमांक 28 कचनी में वार्ड कमेटी सत्यापन कार्यक्रम संपन्न, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं सम्मान

वार्ड क्रमांक 28 कचनी में वार्ड कमेटी सत्यापन कार्यक्रम संपन्न, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं सम्मान

संवाददाता सिंगरौली। जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) सिंगरौली के निर्देशानुसार वार्ड क्रमांक 28 कचनी में वार्ड कमेटी सत्यापन कार्यक्रम का आयोजन मंडलम कचनी के अध्यक्ष अशोक कुशवाहा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं सम्मान किया गया तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम में वार्ड प्रभारी एवं पार्षद बनतों कौर, जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष सुदामा प्रसाद कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष गोमती प्रसाद कुशवाहा, जिला सचिव रामबृज कुशवाहा तथा बेरोजगार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडलम बैढ़न अध्यक्ष अधिवक्ता उसैद हसन सिद्दीकी ने किया।

इस अवसर पर शिवनारायण कुशवाहा, संत कुमार शाह, प्रयाग लाल कुशवाहा, राजकुमार प्रजापति, दिनेश विश्वकर्मा, रवि सिंह चंदेल, जियालाल कुशवाहा, अनिल कुमार घसिया, देवशरण घसिया, गिरिजा प्रसाद कुशवाहा, कचनी वार्ड अध्यक्ष वंशमनी प्रसाद साकेत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की मंशा के अनुरूप बूथ एवं पोलिंग स्तर पर संगठन को सशक्त बनाना, प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय करना तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। संगठन की मजबूती और जनसंपर्क अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए वार्ड स्तर पर नियमित रूप से ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने पर भी जोर दिया गया।

Author

  • नंदकिशोर पटेल
    प्रधान संपादक एवं प्रकाशक
    भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।

    सत्य • निष्पक्षता • जनहित

apnavichar

नंदकिशोर पटेल प्रधान संपादक एवं प्रकाशक भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।
सत्य • निष्पक्षता • जनहित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button