बड़ी न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशमुद्दे की बात नंदकिशोर के साथसिंगरौली

जिला अधिवक्ता संघ बैढ़न के चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर आशीष कुमार शर्मा निर्विरोध निर्वाचित

जिला अधिवक्ता संघ सिंगरौली के उपाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित, अधिवक्ताओं ने दी शुभकामनाएं

सिंगरौली। जिला अधिवक्ता संघ सिंगरौली के वर्ष 2026–28 के चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर श्री आशीष शर्मा सहित कई कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उनके निर्विरोध निर्वाचन पर अधिवक्ता समुदाय एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

निर्विरोध निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों में श्रीमती निर्मला शाह, श्रीमती अल्का तिवारी, श्री बृजेंद्र शहवाल, श्री प्रयाग लाल शाह, श्री सुदामा साकेत, श्री हरमीत सिंह, श्री भास्कर शुक्ला, श्री प्रकाश चंद्र दुबेदी, श्री श्रवण तिवारी, श्री उमेश तिवारी, श्री अनिल कुमार वैश्य, श्री हनुमान प्रसाद शाह, श्री कमलाकांत वर्मा, श्री वीरेंद्र पाण्डेय तथा श्री रामेश्वर पाण्डेय (लोलो) शामिल हैं।

इस अवसर पर सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया गया कि वे अधिवक्ता संघ के हितों की रक्षा, अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान तथा न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।

“अपना विचार समाचार पत्र” परिवार की ओर से भी सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं।

Author

  • नंदकिशोर पटेल
    प्रधान संपादक एवं प्रकाशक
    भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।

    सत्य • निष्पक्षता • जनहित

apnavichar

नंदकिशोर पटेल प्रधान संपादक एवं प्रकाशक भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।
सत्य • निष्पक्षता • जनहित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button