Business

Singrauli News: कलेक्टर श्री बैनल का जिला अभिलेखागार शाखा में औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

कलेक्टर गौरव बैनल ने आज जिला अभिलेखागार शाखा का औचक निरीक्षण कर रिकॉर्ड संधारण एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

कलेक्टर गौरव बैनल ने आज जिला अभिलेखागार शाखा का औचक निरीक्षण कर रिकॉर्ड संधारण एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान खसरा, खतौनी, सीमांकन, नामांतरण आदेश, नक्शा एवं अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों की जांच करते हुए उन्होंने रिकॉर्ड रख-रखाव में पाई गई अव्यवस्थाओं पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। लापरवाही बरतने पर सहायक ग्रेड-3 एवं भृत्य को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी सात दिवस के भीतर विशेष अभियान चलाकर सभी महत्वपूर्ण भू-अभिलेखों का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन एवं सूचीकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही दस्तावेजों के सुरक्षित संधारण, नियमित निरीक्षण, साफ-सफाई तथा पेस्ट कंट्रोल की प्रभावी व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत आने वाले सभी प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा में किया जाए तथा आवेदन प्राप्त होने के 2 से 3 कार्यदिवस के भीतर नागरिकों को आवश्यक अभिलेख उपलब्ध कराए जाएं, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Author

  • नंदकिशोर पटेल
    प्रधान संपादक एवं प्रकाशक
    भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।

    सत्य • निष्पक्षता • जनहित

apnavichar

नंदकिशोर पटेल प्रधान संपादक एवं प्रकाशक भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।
सत्य • निष्पक्षता • जनहित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button