सिंगरौली पुलिस के तीन उप निरीक्षक पदोन्नत होकर बने निरीक्षक

सिंगरौली पुलिस के तीन उप निरीक्षक पदोन्नत होकर बने निरीक्षक
पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने स्टार लगाकर दी बधाई
अपना विचार सिंगरौली। पुलिस विभाग में पदोन्नति के क्रम में सिंगरौली जिले में पदस्थ तीन उप निरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है। उप निरीक्षक उदय करिहार, पवन कुमार सिंह एवं सूरज सिंह को निरीक्षक पद की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पदोन्नति के अवसर पर पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज के.एम. एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा ने तीनों नवपदोन्नत अधिकारियों के कंधों पर नवीन पद के अनुरूप स्टार लगाकर उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. ने कहा कि पदोन्नति केवल पद और अधिकारों में वृद्धि नहीं है, बल्कि इसके साथ जिम्मेदारियां एवं दायित्व भी बढ़ते हैं। उन्होंने नवपदोन्नत निरीक्षकों से अपने अनुभव, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं संवेदनशीलता के साथ पुलिस विभाग की गरिमा बनाए रखते हुए कानून-व्यवस्था तथा आमजन की सेवा में पूर्ण समर्पण से कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी निरीक्षक उदय करिहार, निरीक्षक पवन कुमार सिंह एवं निरीक्षक सूरज सिंह को पदोन्नति पर बधाई दी और उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।



