रेलवे कर्मचारी यूनियन की लोको-गार्ड संयुक्त शाखा की बैठक सम्पन्न

रेलवे कर्मचारी यूनियन की लोको-गार्ड संयुक्त शाखा की बैठक सम्पन्न
संगठन विस्तार एवं कर्मचारी हितों को लेकर पदाधिकारियों ने की विस्तृत चर्चा
अपना विचार समाचार _पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन। स्वतंत्र उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी यूनियन (SUMRKU) की लोको एवं गार्ड संयुक्त शाखा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन की मासिक बैठक 07 अगस्त 2026 को के.पी. पैलेस, अलीनगर में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता वृद्धि और कर्मचारी हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक जोनल अध्यक्ष एपी सिंह बुंदेला एवं जोनल महासचिव नीलू कुमार के मार्गदर्शन तथा प्रयागराज मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह एवं मंडल सचिव सरमीत कुमार के नेतृत्व में आयोजित हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए मंडल सचिव सरमीत कुमार ने कहा कि संगठन की मजबूती प्रत्येक कर्मचारी और कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है। संगठन को प्रत्येक कर्मचारी, स्टेशन, विभाग एवं शाखा तक पहुंचाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभानी होगी।
उन्होंने कहा कि कर्मचारी हितों की प्रभावी आवाज बनने के लिए संगठन का जमीनी स्तर पर मजबूत होना आवश्यक है। बैठक में उपस्थित कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों ने संगठन की सदस्यता बढ़ाने, कर्मचारियों से निरंतर संवाद स्थापित करने तथा संगठन को और मजबूत बनाने को लेकर अपने सुझाव दिए।
इस अवसर पर जोनल उपाध्यक्ष बृजेश कुमार गोंड, जोनल सहायक सचिव नरेंद्र कुमार, मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, मंडल सचिव सरमीत कुमार, मंडल उपाध्यक्ष अरविंद कुमार कनौजिया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
शाखा अध्यक्ष राहुल देव, शाखा सचिव धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, शाखा कार्यकारी अध्यक्ष अनुराग वर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक में सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम में करीब 40–50 कर्मचारियों ने भाग लिया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना, अधिक से अधिक कर्मचारियों को संगठन से जोड़ना तथा कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाना रहा।
— अपना विचार समाचार पत्र “सत्य • निर्भीक • निष्पक्ष”



