ब्रेकिंग न्यूज़सिंगरौली

चुनाव पारितोषिक राशि संघ के खाते में वापस जमा की

चुनाव पारितोषिक राशि संघ के खाते में वापस जमा की

अपना विचार समाचार

18अगस्त बैढ़न। अधिवक्ता संघ बैढ़न के चुनाव में पारितोषिक राशि के वितरण को लेकर अधिवक्ता मनोज सोनी ने असमानता पर सवाल उठाते हुए अपने हिस्से में प्राप्त ₹1,500 की पारितोषिक राशि संघ के खाते में वापस जमा कर दी है।

मनोज सोनी ने बताया कि चुनाव अधिकारी द्वारा स्वयं के लिए ₹80,000, सहायक चुनाव अधिकारियों को ₹7,000-₹7,000 तथा चुनाव कार्य में सहयोग करने वाले सहायकों को ₹1,000, ₹1,500 एवं ₹2,000 की राशि दिए जाने की जानकारी सामने आई। उन्होंने पारितोषिक वितरण में इस असमानता को उचित नहीं माना।

इसी के चलते उन्होंने अपने हिस्से में प्राप्त ₹1,500 की राशि स्वेच्छा से अधिवक्ता संघ के खाते में वापस जमा कर दी और संघ के अभिलेख में इसे दर्ज करने का आग्रह किया है।

मनोज सोनी का कहना है कि संघ के चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य में योगदान देने वाले सभी सहयोगियों के सम्मान और पारितोषिक में पारदर्शिता एवं समानता होनी चाहिए। उनके द्वारा राशि वापस किया जाना संघ हित और पारदर्शिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के रूप में देखा जा रहा है।

Author

  • नंदकिशोर पटेल
    प्रधान संपादक एवं प्रकाशक
    भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।

    सत्य • निष्पक्षता • जनहित

apnavichar

नंदकिशोर पटेल प्रधान संपादक एवं प्रकाशक भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।
सत्य • निष्पक्षता • जनहित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button