जंतर-मंतर घटना के विरोध में 25 जुलाई को रीवा में छात्र संगठनों का शांतिपूर्ण मार्च
विवेकानंद पार्क से कलेक्ट्रेट तक निकलेगी रैली, राष्ट्रपति के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

जंतर-मंतर घटना के विरोध में 25 जुलाई को रीवा में छात्र संगठनों का शांतिपूर्ण मार्च
विवेकानंद पार्क से कलेक्ट्रेट तक निकलेगी रैली, राष्ट्रपति के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन
रीवा, 24 जुलाई। दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ हुई कथित बर्बरता एवं लाठीचार्ज के विरोध में रीवा के विभिन्न छात्र संगठनों ने 25 जुलाई 2026 को शांतिपूर्ण मार्च निकालने की घोषणा की है। इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं सामाजिक संगठनों से सहभागिता की अपील की गई।
आयोजकों के अनुसार, 25 जुलाई को प्रातः 11:00 बजे विवेकानंद पार्क से रैली प्रारंभ होगी। यह रैली शिल्पी प्लाजा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेगी, जहां प्रतिभागी महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिलाधीश के माध्यम से ज्ञापन सौंपेंगे।
मार्च में ओबीसी महासभा, भीम आर्मी, मूलनिवासी विद्यार्थी संघ, सुभाष चंद्र बोस छात्र एवं अभिभावक संघ, जयस, अंबेडकर एसोसिएशन सहित रीवा के विभिन्न छात्र एवं सामाजिक संगठन संयुक्त रूप से शामिल होंगे। आयोजकों ने कहा कि कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित किया जाएगा।
प्रेस वार्ता में ओबीसी महासभा के संभागीय अध्यक्ष जे.पी. कुशवाहा, भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष सिद्दू राज तथा ओबीसी महासभा के जिला अध्यक्ष छोटेलाल रजक उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि छात्रों के अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात शासन और प्रशासन तक पहुंचाना आवश्यक है।
अपना विचार | सत्य • सटीक • निष्पक्ष खबर



