BusinessTechबड़ी न्यूज़मध्य प्रदेशमुद्दे की बात नंदकिशोर के साथसिंगरौली

37 वर्षों के अनुभवी ई. प्रभाकर राव ने संभाली एनटीपीसी सिंगरौली की कमान

एनटीपीसी सिंगरौली को मिला नया नेतृत्व, ई. प्रभाकर राव ने संभाला कार्यकारी निदेशक का पद

एनटीपीसी सिंगरौली को मिला नया नेतृत्व, ई. प्रभाकर राव ने संभाला कार्यकारी निदेशक का पद

सिंगरौली। एनटीपीसी सिंगरौली को श्री ई. प्रभाकर राव के रूप में नया नेतृत्व प्राप्त हुआ है। ऊर्जा क्षेत्र के अनुभवी एवं दूरदर्शी प्रबंधक श्री ई. प्रभाकर राव ने 10 जून 2026 को परियोजना के कार्यकारी निदेशक (Executive Director) का कार्यभार ग्रहण किया। विद्युत क्षेत्र में लगभग 37 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ उनका नेतृत्व एनटीपीसी सिंगरौली की प्रचालन उत्कृष्टता तथा तृतीय चरण विस्तारीकरण परियोजनाओं को नई गति प्रदान करेगा।

वर्ष 1989 में एनटीपीसी में कार्यकारी प्रशिक्षु के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाले श्री राव ने संगठन के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता और परिणामोन्मुख कार्यशैली का परिचय दिया है। अपने लंबे सेवाकाल में उन्होंने विंध्याचल, पश्चिमी क्षेत्र मुख्यालय मुंबई, दक्षिणी क्षेत्र मुख्यालय हैदराबाद, उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय लखनऊ तथा कॉर्पोरेट सेंटर नई दिल्ली/नोएडा सहित अनेक प्रमुख इकाइयों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।

श्री राव को विद्युत उत्पादन एवं प्रबंधन के विभिन्न क्षेत्रों जैसे ऑपरेशन, कमीशनिंग एवं टेस्टिंग, दक्षता प्रबंधन, वाणिज्यिक गतिविधियां, नियामकीय मामले, बिलिंग एवं अकाउंटिंग, वाणिज्यिक समन्वय तथा कॉर्पोरेट योजना में व्यापक अनुभव प्राप्त है। उनकी रणनीतिक सोच और प्रबंधन दक्षता ने एनटीपीसी की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उन्होंने वर्ष 1988 में नागार्जुन विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक. की उपाधि प्राप्त की। इसके अलावा नेतृत्व विकास, प्रदर्शन प्रबंधन, ऊर्जा क्षेत्र की वाणिज्यिक एवं नियामकीय चुनौतियों तथा संगठनात्मक उत्कृष्टता से जुड़े अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भी सहभागिता की है।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद श्री राव ने कहा कि सुरक्षा, उत्कृष्ट प्लांट संचालन, उत्पादन क्षमता में निरंतर सुधार, पर्यावरणीय दायित्वों का प्रभावी निर्वहन तथा कर्मचारियों एवं स्थानीय समुदाय के समग्र विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कर्मचारियों से टीम भावना, नवाचार और उत्कृष्ट प्रदर्शन की संस्कृति को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

एनटीपीसी सिंगरौली यूनियन एवं विभिन्न एसोसिएशनों ने श्री ई. प्रभाकर राव का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके कुशल नेतृत्व और समृद्ध अनुभव के मार्गदर्शन में परियोजना नई उपलब्धियों के कीर्तिमान स्थापित करेगी तथा संगठनात्मक उत्कृष्टता के नए आयाम हासिल करेगी।

@संपादक अपना विचार

 

 

 

Author

  • नंदकिशोर पटेल
    प्रधान संपादक एवं प्रकाशक
    भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।

    सत्य • निष्पक्षता • जनहित

apnavichar

नंदकिशोर पटेल प्रधान संपादक एवं प्रकाशक भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।
सत्य • निष्पक्षता • जनहित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button