Life Styleदेश प्रदेशबड़ी न्यूज़मुद्दे की बात नंदकिशोर के साथ

महान जननायक बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पहुंचे ई. ललित कुमार, पोते सुखराम मुंडा से की मुलाकात

महान जननायक बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पहुंचे ई. ललित कुमार, पोते सुखराम मुंडा से की मुलाकात

खूंटी (झारखंड), 10 जून 2026। पीपल्स यूथ फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर ललित कुमार ने झारखंड के खूंटी जिले स्थित उलिहातु गांव पहुंचकर महान जननायक बिरसा मुंडा की जन्मस्थली का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बिरसा मुंडा के पोते सुखराम मुंडा से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों से संवाद किया।

ई. ललित कुमार ने गांव के बच्चों से शिक्षा और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। वहीं ग्रामीणों के साथ बेरोजगारी, मूलभूत सुविधाओं तथा विकास योजनाओं के अपेक्षित लाभ नहीं मिलने जैसे विषयों पर भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि जननायक बिरसा मुंडा के विचार आज भी सामाजिक न्याय, स्वाभिमान और जनअधिकारों के लिए प्रेरणा देते हैं।

इस अवसर पर पीपल्स यूथ फ्रंट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय महली एवं राज्य महासचिव महावीर उरांव भी उपस्थित रहे। सभी ने जननायक बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

@संपादक अपना विचार

Author

  • नंदकिशोर पटेल
    प्रधान संपादक एवं प्रकाशक
    भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।

    सत्य • निष्पक्षता • जनहित

apnavichar

नंदकिशोर पटेल प्रधान संपादक एवं प्रकाशक भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।
सत्य • निष्पक्षता • जनहित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button