सिंगरौली

नवागत पुलिस अधीक्षक से मिले आप जिलाध्यक्ष रतीभान प्रसाद, अवैध शराब और सड़क दुर्घटनाओं पर जताई चिंता

नवागत पुलिस अधीक्षक से मिले आप जिलाध्यक्ष रतीभान प्रसाद, अवैध शराब और सड़क दुर्घटनाओं पर जताई चिंता

सिंगरौली। आम आदमी पार्टी सिंगरौली ग्रामीण के जिलाध्यक्ष रतीभान प्रसाद ने नवागत पुलिस अधीक्षक श्री सियाज साहब से स्नेहिल मुलाकात कर जिले में बड़े पैमाने पर हो रही अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों की कालाबाजारी के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया कि जिले में शांति व्यवस्था और कानून का राज स्थापित करने के लिए प्रभावी प्रशासनिक कदम उठाए जाएं।

मुलाकात के दौरान रतीभान प्रसाद ने जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं और उनमें हो रही जनहानि का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सुझाव दिया कि कोल ट्रांसपोर्ट एवं अन्य भारी वाहनों में स्पीड गवर्नर अनिवार्य रूप से लगाए जाएं तथा समय-समय पर वाहनों और चालकों की जांच की जाए। साथ ही नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि जिले में अवैध कारोबार और नशे के बढ़ते प्रचलन से कानून-व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ऐसे तत्वों पर सख्त कानूनी शिकंजा कसकर जिले में शांति और सुरक्षा का वातावरण मजबूत किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर रतीभान प्रसाद ने नवागत पुलिस अधीक्षक से जिले में बेहतर कानून व्यवस्था की अपेक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि सिंगरौलीवासियों को उनसे काफी उम्मीदें हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक श्री सियाज साहब ने भरोसा दिलाया कि आमजन के सकारात्मक सहयोग से जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा।

उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि समाज में शांति, सुरक्षा और कानून का राज मजबूत करने के लिए सभी लोग पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें।

Author

  • नंदकिशोर पटेल
    प्रधान संपादक एवं प्रकाशक
    भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।

    सत्य • निष्पक्षता • जनहित

apnavichar

नंदकिशोर पटेल प्रधान संपादक एवं प्रकाशक भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।
सत्य • निष्पक्षता • जनहित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button