बड़ी न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौलीसीधी

सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा 15 जून को बैढ़न और भैसाबुड़ा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे

सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा 15 जून को बैढ़न और भैसाबुड़ा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे

सिंगरौली। सीधी लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा 15 जून 2026 को सिंगरौली जिले के विभिन्न क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे। सांसद कार्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 9 बजे ग्राम पंचायत कचौटी से बैढ़न के लिए प्रस्थान करेंगे और सुबह 10 बजे बैढ़न पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद डॉ. मिश्रा दोपहर 3 बजे बैढ़न से ग्राम पंचायत भैसाबुड़ा, जनपद पंचायत बैढ़न के लिए रवाना होंगे। शाम 4 बजे भैसाबुड़ा पहुंचकर वे जनसमस्या निवारण शिविर, जन चौपाल तथा आसपास के गांवों में जनसंपर्क कार्यक्रम में भाग लेंगे और क्षेत्रवासियों से संवाद करेंगे।

कार्यक्रम के पश्चात सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ग्राम पंचायत भैसाबुड़ा में श्री लालजी शाह के निवास पर रात्रि विश्राम करेंगे। सांसद के दौरे से क्षेत्र में जनसमस्याओं के समाधान और ग्रामीणों से सीधे संवाद की उम्मीद जताई जा रही है।

सांसद कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार शेष कार्यक्रम पृथक से जारी किया जाएगा। इस संबंध में समन्वय एवं संपर्क की जिम्मेदारी अर्पित द्विवेदी को सौंपी गई है।

अपना विचार— संवाददाता, सिंगरौली

Author

  • नंदकिशोर पटेल
    प्रधान संपादक एवं प्रकाशक
    भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।

    सत्य • निष्पक्षता • जनहित

apnavichar

नंदकिशोर पटेल प्रधान संपादक एवं प्रकाशक भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।
सत्य • निष्पक्षता • जनहित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button