मऊगंज में पीपीआई (डी) के प्रदेश संगठन सचिव अभिमन्यु पटेल का दो दिवसीय दौरा संपन्न, नईगढ़ी ब्लॉक कमेटी एवं पांच गांवों में पीएसए समितियों का गठन

मऊगंज में पीपीआई (डी) के प्रदेश संगठन सचिव अभिमन्यु पटेल का दो दिवसीय दौरा संपन्न, नईगढ़ी ब्लॉक कमेटी एवं पांच गांवों में पीएसए समितियों का गठन
मऊगंज। पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के प्रदेश संगठन सचिव एवं जिला प्रभारी मूलनिवासी अभिमन्यु पटेल का मऊगंज जिले का दो दिवसीय संगठनात्मक दौरा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। दौरे के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संगठन विस्तार और सामाजिक जागरूकता को लेकर महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं।
कार्यक्रम के तहत नई गढ़ी ब्लॉक कमेटी का गठन किया गया, वहीं पांच गांवों में पीपल्स सोशल एक्शन कमेटी (PSA) – जन सामाजिक कार्यवाही समिति का गठन करते हुए सामाजिक एकजुटता और जनभागीदारी को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
बैठकों में उपस्थित लोगों से आगामी 11 जुलाई 2026 को मूलनिवासी राजा छत्रपति शाहू जी महाराज जयंती समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया गया। यह कार्यक्रम सरदार पटेल संस्थान, निराला नगर, रीवा में आयोजित किया जाएगा।
अभिमन्यु पटेल ने कहा कि सामाजिक न्याय, संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन गांव-गांव तक जनजागरण अभियान चला रहा है तथा समाज के वंचित, शोषित और मूलनिवासी वर्गों को संगठित करने का कार्य निरंतर जारी रहेगा।
जय मूलनिवासी। जय संविधान। जय लोकतंत्र। जय भारत।
@संपादक अपना विचार



