बड़ी न्यूज़सिंगरौली

कलेक्टर ने किया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण स्थल का निरीक्षण, 11.50 करोड़ की परियोजना का कार्य शुरू

कलेक्टर ने किया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण स्थल का निरीक्षण, 11.50 करोड़ की परियोजना का कार्य शुरू

सिंगरौली, 20 जून 2026। जिले के शासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और स्थानीय खेल प्रतिभाओं को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एनसीएल ग्राउंड में बनने वाले अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। लगभग 11 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से यह परियोजना एनसीएल के सीएसआर मद से विकसित की जा रही है।

शनिवार को कलेक्टर गौरव बैनल ने निर्माण स्थल का औचक निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि वर्षा प्रारंभ होने से पहले खुदाई (एक्सवेशन) का कार्य पूरा किया जाए तथा फाउंडेशन एवं बाउंड्री निर्माण का कार्य तत्काल शुरू किया जाए। साथ ही निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ संपूर्ण परियोजना को पूरा करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि यह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भविष्य में जिले के खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण खेल केंद्र के रूप में विकसित होगा। उन्होंने परिसर को पर्यावरण अनुकूल और आकर्षक बनाने के लिए गार्डन विकसित करने तथा बड़े पैमाने पर पौधरोपण कराने के निर्देश भी दिए, ताकि खिलाड़ियों और बच्चों को बेहतर एवं प्रेरणादायक वातावरण मिल सके।

मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं

निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खिलाड़ियों के लिए कई आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिनमें—

सेमी ओलंपिक साइज स्विमिंग पूल

लॉन टेनिस कोर्ट

बास्केटबॉल कोर्ट

इनडोर बैडमिंटन कोर्ट

टेबल टेनिस सुविधा

क्रिकेट नेट प्रैक्टिस की व्यवस्था

इन सुविधाओं के विकसित होने से जिले की उभरती खेल प्रतिभाओं को स्थानीय स्तर पर ही प्रशिक्षण और अभ्यास का बेहतर अवसर मिलेगा, जिससे वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकेंगे।

रिपोर्ट : अपना विचार समाचार, सिंगरौली

Author

  • नंदकिशोर पटेल
    प्रधान संपादक एवं प्रकाशक
    भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।

    सत्य • निष्पक्षता • जनहित

apnavichar

नंदकिशोर पटेल प्रधान संपादक एवं प्रकाशक भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।
सत्य • निष्पक्षता • जनहित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button