नाबालिग लड़की को दस्तयाब कर आरोपी गिरफ्तार
नवानगर पुलिस की कार्रवाई, न्यायालय में किया गया पेश

नाबालिग लड़की को दस्तयाब कर आरोपी गिरफ्तार
नवानगर पुलिस की कार्रवाई, न्यायालय में किया गया पेश
सिंगरौली, 25 जून 2026 (अपना विचार समाचार)। पुलिस अधीक्षक श्री पियुष के.एम. के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती शिवानी सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर श्री अशेष कुमार प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना नवानगर पुलिस ने नाबालिग बालिका के दस्तयाबी प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना नवानगर में अपराध क्रमांक 136/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। मामले में नाबालिग बालिका की तलाश हेतु विशेष टीम गठित कर लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
जांच के दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि अपहृत बालिका उम्र लगभग 16 वर्ष ग्राम पचखोरा, थाना बैढ़न में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने बालिका को दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया। पूछताछ एवं विवेचना के दौरान प्रकरण में पॉक्सो एक्ट की धारा 64(2)(m), 87 तथा बीएनएस की धारा 5एल/6 भी जोड़ी गई।
पुलिस ने मामले में आरोपी रविंद्र पनिका, निवासी ग्राम चौरी कला, थाना बरगवां को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक रूपलाल सिंह, आरक्षक जगदीश तिवारी, मोहित सिंह एवं प्रशांत सिंह का सराहनीय योगदान रहा।
— अपना विचार समाचार, सिंगरौली संवाददाता



