ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशमुद्दे की बात नंदकिशोर के साथसिंगरौली

मानसून तैयारियों को लेकर नगर निगम सख्त, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जलभराव, स्वच्छता और सड़क सुधार में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : देवेश पाण्डेय

मानसून तैयारियों को लेकर नगर निगम सख्त, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जलभराव, स्वच्छता और सड़क सुधार में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : देवेश पाण्डेय

अपना विचार समाचार सिंगरौली, 06 जुलाई। नगर पालिक निगम सिंगरौली के अध्यक्ष देवेश पाण्डेय ने मानसून के दौरान नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निगम कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में जलभराव, स्वच्छता, सड़क सुधार, स्ट्रीट लाइट, कचरा प्रबंधन तथा नागरिक शिकायतों के त्वरित निराकरण को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए देवेश पाण्डेय ने कहा कि मानसून के दौरान आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को मैदानी स्तर पर सक्रिय रहकर समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर के सभी 45 वार्डों में जलभराव की स्थिति पर विशेष निगरानी रखने तथा जहां भी पानी भरने की समस्या हो, वहां तुरंत जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने के आदेश दिए।

बैठक में वार्ड क्रमांक-6 में लगातार सामने आ रही जलभराव की समस्या पर विशेष चर्चा हुई। अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए स्पष्ट कहा कि नागरिकों की समस्याओं के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने स्वच्छता विभाग को नियमित निरीक्षण करने, समय पर कचरा उठाव सुनिश्चित करने तथा नालियों की सफाई के तुरंत बाद मलबा हटाने के निर्देश दिए। साथ ही मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए सभी वार्डों में नियमित रूप से कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराने पर भी जोर दिया।

नगर निगम अध्यक्ष ने क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत तथा खराब स्ट्रीट लाइटों को तत्काल बदलने के निर्देश देते हुए कहा कि वर्षा ऋतु में सुरक्षित आवागमन के लिए सड़क और प्रकाश व्यवस्था सुचारु रहना अत्यंत आवश्यक है।

बैठक में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि कचरा संग्रहण वाहन निर्धारित समय पर सभी वार्डों और कॉलोनियों में पहुंचें तथा नियमित रूप से कचरा संग्रहण करें, जिससे शहर की स्वच्छता बनी रहे।

इसके अलावा 181 सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त लंबित शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की शिकायतों का संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ समाधान किया जाना चाहिए।

बैठक में नगर निगम कर्मचारियों के लिए पीपीपी मॉडल के तहत नवीन आवास निर्माण का प्रस्ताव भी प्रस्तुत किया गया, जिस पर अध्यक्ष ने आवश्यक कार्रवाई शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

बैठक में स्वास्थ्य अधिकारी बी.जी. चतुर्वेदी, सहायक यंत्री प्रवीण गोस्वामी, डी.के. सिंह, दिनेश तिवारी सहित संबंधित उपयंत्री एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Author

  • नंदकिशोर पटेल
    प्रधान संपादक एवं प्रकाशक
    भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।

    सत्य • निष्पक्षता • जनहित

apnavichar

नंदकिशोर पटेल प्रधान संपादक एवं प्रकाशक भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।
सत्य • निष्पक्षता • जनहित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button