बड़ी न्यूज़मध्य प्रदेशमुद्दे की बात नंदकिशोर के साथसिंगरौली

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए विपिन शाह ने दाखिल किया नामांकन

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए विपिन शाह ने दाखिल किया नामांकन

बैढ़न, सिंगरौली (अपना विचार समाचार)। जिला अधिवक्ता संघ बैढ़न, जिला सिंगरौली के द्विवर्षीय निर्वाचन 2026-28 के तहत अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता श्री विपिन शाह ने अपने समर्थकों के साथ निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री विनोद कुमार गुप्ता के समक्ष विधिवत रूप से अपना नामांकन प्रस्तुत किया।

नामांकन दाखिल करने के दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने श्री शाह के लंबे अनुभव, संगठनात्मक क्षमता एवं अधिवक्ता हितों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की।

जिला अधिवक्ता संघ के आगामी चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता श्री विपिन शाह के मैदान में उतरने से चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं।

नामांकन के पश्चात समर्थकों ने श्री शाह को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल नेतृत्व में अधिवक्ता संघ के और अधिक सशक्त होने की उम्मीद जताई।

— अपना विचार समाचार, सिंगरौली संवाददाता

Author

  • नंदकिशोर पटेल
    प्रधान संपादक एवं प्रकाशक
    भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।

    सत्य • निष्पक्षता • जनहित

apnavichar

नंदकिशोर पटेल प्रधान संपादक एवं प्रकाशक भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।
सत्य • निष्पक्षता • जनहित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button