देश प्रदेशबड़ी न्यूज़

मूलनिवासी संघ के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव हनीफ भाई हंसलोड का निधन, संगठन में शोक की लहर

मूलनिवासी संघ के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव हनीफ भाई हंसलोड का निधन, संगठन में शोक की लहर

कच्छ गुजरात (अपना विचार समाचार)। मूलनिवासी संघ के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एवं वर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मूल हनीफ भाई हंसलोड का गुरुवार, 25 जून 2026 को हृदयाघात के कारण अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से मूलनिवासी समाज, सामाजिक संगठनों और उनके शुभचिंतकों में गहरा शोक व्याप्त है।

हनीफ भाई हंसलोड को एक समर्पित आंबेडकरवादी चिंतक, संविधान प्रबोधक और समाज सुधारक के रूप में जाना जाता था। उन्होंने समतामूलक समाज की स्थापना, सामाजिक जागरूकता और संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में संगठन ने कई सामाजिक अभियानों को नई दिशा दी।

संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि हनीफ भाई का सामाजिक जीवन, संघर्ष और वैचारिक प्रतिबद्धता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।

उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं जनसंगठनों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

— अपना विचार समाचार, कच्छ गुजरात संवाददाता

Author

  • नंदकिशोर पटेल
    प्रधान संपादक एवं प्रकाशक
    भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।

    सत्य • निष्पक्षता • जनहित

apnavichar

नंदकिशोर पटेल प्रधान संपादक एवं प्रकाशक भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।
सत्य • निष्पक्षता • जनहित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button