छत्रपति शाहू जी महाराज जयंती पर सामाजिक न्याय और वैज्ञानिक सोच का दिया संदेश

छत्रपति शाहू जी महाराज जयंती पर सामाजिक न्याय और वैज्ञानिक सोच का दिया संदेश
अपना विचार सिंगरौली/निगाही। अर्जक संघ, जिला सिंगरौली (मध्य प्रदेश) द्वारा छत्रपति शाहू जी महाराज जयंती समारोह पखवाड़ा का आयोजन 26 जून 2026 को पंचशील बुद्ध विहार निगाही जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश में मनाया गया। इस अवसर पर सामाजिक न्याय, शिक्षा, समानता, वैज्ञानिक सोच तथा मानवतावादी मूल्यों के प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उपस्थित लोगों संघ ने छत्रपति शाहू जी महाराज को “राजर्षि बहुजन प्रतिपालक” और “आरक्षण के जनक” बताते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। संगठन का कहना है कि शाहू जी महाराज ने भारतीय समाज में सामाजिक न्याय, शिक्षा और समानता की मजबूत नींव रखी, जिसके कारण उन्हें सामाजिक लोकतंत्र का अग्रदूत माना जाता है।

कार्यक्रम में समाज की प्रमुख समस्याओं के रूप में जाति व्यवस्था, वर्णवाद, शोषण, भेदभाव, अंधविश्वास और सामाजिक असमानता को रेखांकित किया गया है। वहीं समाधान के रूप में समानता, बंधुत्व, मानवतावाद, वैज्ञानिक सोच, शिक्षा, स्वाभिमान तथा न्यायपूर्ण समाज की स्थापना पर बल दिया गया है।
हम जागरूक लोगों की जिम्मेदारी है कि जितना हम जानते हैं उसको अपने बैकवर्ड समाज को बताना है, समझाना है_
एड नन्द किशोर पटेल एडवोकेट, सामाजिक कार्यकर्ता

अर्जक संघ ने पखवाड़े के दौरान समाज में प्रेम, करुणा, सेवा और संविधान के मूल्यों को बढ़ावा देने तथा छत्रपति शाहू जी महाराज के सामाजिक परिवर्तन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मप्रिय गुलाब जी, ने किया देव प्रताप, अंबिका जी, महेंद्र सिंह, मनोज जी, अन्य सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
आयोजन अर्जक संघ, जिला सिंगरौली (मध्य प्रदेश) के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। संगठन ने सभी सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं नागरिकों से कार्यक्रमों में भाग लेकर सामाजिक समरसता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और मानवता के संदेश को आगे बढ़ाने की अपील की है।



