राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज की जयंती पर माढ़ा में भव्य आयोजन, प्रबोधन सम्मेलन का हुआ आयोजन

राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज की जयंती पर माढ़ा में भव्य आयोजन, प्रबोधन सम्मेलन का हुआ आयोजन
सोलापुर (महाराष्ट्र) अपना विचार। परम पूज्य डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रेरणा के अनुरूप राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज की जयंती को त्योहार की तरह मनाने के उद्देश्य से डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मध्यवर्ती जयंती मंडल, माढ़ा (जिला सोलापुर) द्वारा राजरत्न नगर, माढ़ा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर आयोजित प्रबोधन सम्मेलन की अध्यक्षता डी. आर. ओहोल ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज के सामाजिक न्याय, समानता, शिक्षा और बहुजन हित के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों को याद करते हुए उनके विचारों को आज के समय में और अधिक प्रासंगिक बताया। उन्होंने समाज से शाहू महाराज के आदर्शों को अपनाकर समतामूलक समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं नागरिकों ने भाग लिया। आयोजन के दौरान राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज के जीवन, संघर्ष और सामाजिक सुधारों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

इस सफल आयोजन को संपन्न कराने में वरिष्ठ कर्मठ मिशनरी कार्यकर्ता इंजीनियर प्रकाश लंकेश्वर का विशेष योगदान रहा। उपस्थित लोगों ने उनके समर्पित प्रयासों की सराहना करते हुए आयोजन की सफलता के लिए उन्हें बधाई दी।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सामाजिक न्याय, शिक्षा, समानता और जागरूकता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना तथा राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों को व्यापक रूप से प्रसारित करना रहा।



