देश प्रदेशबड़ी न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

जनसुनवाई में एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा ने सुनी जनता की समस्याएँ, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

अपना विचार समाचार

सिंगरौली। जिले में आमजन की शिकायतों के शीघ्र और प्रभावी समाधान के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा ने स्वयं फरियादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने भूमि विवाद, पारिवारिक मामलों, आपराधिक शिकायतों एवं अन्य समस्याओं से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए। कई मामलों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया, जबकि शेष प्रकरणों में वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए।

महिला फरियादियों की शिकायतों को प्राथमिकता देते हुए महिला अधिकारियों द्वारा उनकी काउंसलिंग कराई गई तथा आवश्यक कानूनी सहायता और त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर थाना प्रभारी बैढ़न अशोक सिंह परिहार, थाना प्रभारी विंध्यनगर अर्चना द्विवेदी, थाना प्रभारी नवानगर अनिल पटेल, उप निरीक्षक स्वतंत्र रावत सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सिंगरौली पुलिस ने कहा कि आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निराकरण के लिए जनसुनवाई की व्यवस्था आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी, ताकि लोगों को समय पर न्याय और राहत मिल सके।

Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button