ब्रेकिंग न्यूज़सिंगरौली

सड़क दुर्घटना में घायल बच्चे की सहायता के लिए तत्पर रही सिंगरौली पुलिस

डायल-112 एवं पुलिस कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से घायल को समय पर मिली सहायता

सड़क दुर्घटना में घायल बच्चे की सहायता के लिए तत्पर रही सिंगरौली पुलिस

डायल-112 एवं पुलिस कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से घायल को समय पर मिली सहायता*

पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज़ के.एम. (भा.पु.से.) के निर्देशन में आमजन की सुरक्षा एवं सहायता के लिए सिंगरौली पुलिस निरंतर तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। इसी क्रम में आज प्रातः एक सड़क दुर्घटना में घायल बच्चे को समय पर सहायता उपलब्ध कराकर पुलिस ने अपनी जिम्मेदारी का सफल निर्वहन किया।

*घटना का विवरण* – आज प्रातः राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम के सामने एक बाइक सवार व्यक्ति अपने बच्चे को विद्यालय छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान एक कार से उसकी टक्कर हो गई, जिससे बच्चा घायल हो गया। दुर्घटना के बाद उसका बच्चा घबराया हुआ था तथा आसपास लोग एकत्रित हो गए थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे प्रधान आरक्षक आशीष बागरी ने तत्काल स्थिति को संभालते हुए स्थानीय लोगों को घायल व्यक्ति की शीघ्र सहायता के लिए प्रेरित किया तथा बिना समय गंवाए डायल-112 को सूचना दी। सूचना प्राप्त होते ही डायल-112 थाना बैढ़न की टीम ने त्वरित रिस्पॉन्स देते हुए मात्र 05 मिनट में मौके पर पहुंचकर घायल को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई। ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक सतीश बागरी एवं डायल-112 स्टाफ द्वारा घायल व्यक्ति को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था कराई गई। साथ ही मौके पर उपस्थित डरे-सहमे बच्चे एवं परिजनों को भी समझाइश देकर उनका मनोबल बढ़ाया गया। मौके पर उपस्थित नागरिकों ने सिंगरौली पुलिस एवं डायल-112 की त्वरित कार्यवाही, संवेदनशीलता एवं मानवीय व्यवहार की सराहना करते हुए पुलिस के इस सेवा भाव की प्रशंसा की।

सिंगरौली पुलिस की अपील*

सड़क दुर्घटना अथवा किसी भी आपात स्थिति में घबराएं नहीं। घायल व्यक्ति की यथासंभव तत्काल सहायता करें एवं बिना विलंब डायल-112 पर सूचना दें। आपकी समय पर दी गई सूचना और सहयोग किसी व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

*सिंगरौली पुलिस का संदेश*

*”जनसेवा ही पुलिस का प्रथम दायित्व है।”*

*”समय पर सहायता, सुरक्षित जीवन।”*

Author

  • नंदकिशोर पटेल
    प्रधान संपादक एवं प्रकाशक
    भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।

    सत्य • निष्पक्षता • जनहित

apnavichar

नंदकिशोर पटेल प्रधान संपादक एवं प्रकाशक भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।
सत्य • निष्पक्षता • जनहित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button