दीपेंद्र की कलमदेश प्रदेशबड़ी न्यूज़मध्य प्रदेशमुद्दे की बात नंदकिशोर के साथसिंगरौली

सरई में 9 अगस्त को निकलेगी सामाजिक न्याय यात्रा, विश्व मूलनिवासी दिवस पर होगा एकता सम्मेलन

सरई में 9 अगस्त को निकलेगी सामाजिक न्याय यात्रा, विश्व मूलनिवासी दिवस पर होगा एकता सम्मेलन

पत्रकार अरविन्द साकेत की रिपोर्ट

सरई/सिंगरौली अपना विचार। विश्व मूलनिवासी दिवस के अवसर पर 09 अगस्त 2026 (रविवार) को सरई नगर में ओबीसी महासंघ (रजि.) एवं गोंडवाना समग्र क्रांति आंदोलन के संयुक्त तत्वावधान में सामाजिक न्याय यात्रा (रैली) एवं मूल निवासी एकता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9:00 बजे जनसेवा कार्यालय सरई से होगा। इसके बाद सामाजिक न्याय यात्रा नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए पशु चिकित्सालय के सामने, नगर परिषद सरई पहुंचेगी, जहां मूल निवासी एकता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सामाजिक न्याय, समानता, संविधान के प्रति जागरूकता एवं मूलनिवासी समाज की एकजुटता को मजबूत करना है। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में समाज के लोगों के शामिल होने की संभावना है।

आयोजन समिति ने सभी मूलनिवासी समाज, संविधान प्रेमी नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Author

  • नंदकिशोर पटेल
    प्रधान संपादक एवं प्रकाशक
    भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।

    सत्य • निष्पक्षता • जनहित

apnavichar

नंदकिशोर पटेल प्रधान संपादक एवं प्रकाशक भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।
सत्य • निष्पक्षता • जनहित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button