क्राइम न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़सिंगरौली

91 किलो 790 ग्राम गांजा, 93 लीटर अवैध शराब और दो कार जब्त; दो आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

सिंगरौली पुलिस का नशे के अवैध कारोबार पर बड़ा प्रहार

सिंगरौली पुलिस का नशे के अवैध कारोबार पर बड़ा प्रहार

91 किलो 790 ग्राम गांजा, 93 लीटर अवैध शराब और दो कार जब्त; दो आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

अपना विचार समाचार | सिंगरौली | 12 अगस्त 2026

सिंगरौली पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मकरोहर क्षेत्र से भारी मात्रा में गांजा और अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 91 किलो 790 ग्राम गांजा, 93 लीटर अवैध शराब तथा तस्करी में प्रयुक्त दो कारें जब्त की हैं। जब्त मशरूके की कुल अनुमानित कीमत ₹24 लाख 86 हजार 910 बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक इस कार्रवाई में चार आरोपियों की संलिप्तता सामने आई है। इनमें दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो आरोपी फरार हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

मकरोहर में मिली थी अवैध कारोबार की सूचना

पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत के निर्देशन, उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा हेमंत चौहान के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक सिंगरौली षियाज के.एम. के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के पर्यवेक्षण एवं नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर ललित बैरागी की उपस्थिति में संयुक्त पुलिस टीम ने मकरोहर क्षेत्र में दबिश दी।

पुलिस को क्षेत्र में गांजा एवं अवैध शराब के भंडारण और बिक्री की विश्वसनीय सूचना मिली थी। सूचना की गंभीरता को देखते हुए टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की और मौके से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ एवं शराब बरामद की।

एसपी खुद पहुंचे मौके पर

कार्रवाई की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक सिंगरौली षियाज के.एम. स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके का बारीकी से निरीक्षण करते हुए बरामद गांजा, शराब और वाहनों की जानकारी ली। एसपी ने पुलिस अधिकारियों को मादक पदार्थ के स्रोत, परिवहन, आपूर्ति और वितरण नेटवर्क की गहन जांच करने तथा इसमें शामिल प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए।

लाखों का मशरूका जब्त

पुलिस के अनुसार कार्रवाई में—

– 91 किलो 790 ग्राम गांजा — अनुमानित कीमत ₹18,35,800

– 93 लीटर अवैध शराब — अनुमानित कीमत ₹51,110

– होंडा कार क्रमांक WB06A5526

– टाटा कार क्रमांक UP64U7303 — दोनों वाहनों की अनुमानित कीमत ₹6 लाख

सहित कुल ₹24,86,910 का मशरूका जब्त किया गया।

दो गिरफ्तार, दो की तलाश

पुलिस ने मौके से भूपेन्द्र सिंह पिता किशुन सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम मकरोहर तथा सुशील सिंह पिता राज रावण सिंह, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम मकरोहर को गिरफ्तार किया है।

जांच में दो अन्य आरोपियों की भूमिका भी सामने आई है, जो फिलहाल फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। साथ ही आरोपियों के संपर्क, गांजा एवं शराब की आपूर्ति के स्रोत तथा पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित संयुक्त पुलिस टीम ने आपसी समन्वय और योजनाबद्ध तरीके से की। कार्रवाई में उप निरीक्षक पवन सिंह, उप निरीक्षक उदय करिहार एवं चौकी प्रभारी सासन उप निरीक्षक बी.एल. बंसल सहित अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।

सिंगरौली पुलिस का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों की बिक्री, भंडारण, परिवहन और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा अवैध नशे के कारोबार से जुड़े नेटवर्क के प्रत्येक स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।

Author

  • नंदकिशोर पटेल
    प्रधान संपादक एवं प्रकाशक
    भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।

    सत्य • निष्पक्षता • जनहित

apnavichar

नंदकिशोर पटेल प्रधान संपादक एवं प्रकाशक भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।
सत्य • निष्पक्षता • जनहित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button