सिंगरौली

हेलमेट-सीटबेल्ट को लेकर 10 दिवसीय विशेष अभियान 28 सितंबर से 08 अक्टूबर तक चलेगा व्यापक प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान

हेलमेट-सीटबेल्ट को लेकर 10 दिवसीय विशेष अभियान 28 सितंबर से 08 अक्टूबर तक चलेगा व्यापक प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान

अपना विचार संवाददाता सिंगरौली

पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज के.एम.* के निर्देशन, *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री सर्वप्रिय सिन्हा* के मार्गदर्शन एवं यातायात प्रभारी *रोशनी केशरवानी* के नेतृत्व जन जागरूकता एवं यातायात प्रवर्तन की कार्यवाही की जाएगी

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं Zero Fatality के लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार जिले में 28 सितंबर 2026 से 08 अक्टूबर 2026 तक 10 दिवसीय हेलमेट एवं सीटबेल्ट विशेष प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य केवल चालानी कार्रवाई तक सीमित न रहकर वाहन चालकों में सुरक्षित यातायात व्यवहार एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता विकसित करना है।

अभियान के प्रमुख बिंदु—

1. व्यापक एवं लक्षित चेकिंग

जिले के प्रमुख चौराहों, राष्ट्रीय/राज्य राजमार्गों एवं दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (Black Spots) पर विशेष चेकिंग प्वाइंट लगाए जाएंगे।

प्रतिदिन निर्धारित समयावधि में सघन वाहन चेकिंग की जाएगी।

2. हेलमेट एवं सीटबेल्ट पर विशेष कार्रवाई

बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्रवाई की जाएगी।

चारपहिया वाहन चालकों द्वारा सीटबेल्ट का उपयोग नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी।

दोपहिया वाहन पर पीछे बैठने वाली सवारी (Pillion Rider) के लिए भी हेलमेट अनिवार्य होने के संबंध में कार्रवाई की जाएगी।

3. CCTV से निगरानी जिन स्थानों पर कैमरे उपलब्ध हैं, वहां ANPR के माध्यम से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर ई-चालानी कार्रवाई की जाएगी।

4. अद्यतन उल्लंघनकर्ताओं पर लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई। हेलमेट एवं सीटबेल्ट का लगातार उल्लंघन करने वाले चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस को न्यूनतम 03 माह के लिए निलंबित करने हेतु संबंधित RTO को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

5. शासकीय कार्यालयों में भी निगरानी

पुलिस लाइन, कलेक्ट्रेट एवं अन्य शासकीय कार्यालयों के प्रवेश द्वारों पर भी चेकिंग की जाएगी, ताकि शासकीय कर्मचारियों एवं आमजन में यातायात नियमों के पालन का सकारात्मक संदेश पहुंचे।

6. व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, औद्योगिक संस्थानों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

प्रमुख चौराहों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर बैनर, पोस्टर, होर्डिंग एवं पंपलेट के माध्यम से सड़क सुरक्षा संदेशों का प्रचार किया जाएगा।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड, रेडक्रॉस एवं सामाजिक संगठनों को अभियान से जोड़ा जाएगा।

पेट्रोल पंप, ऑटोमोबाइल डीलर, ड्राइविंग स्कूल एवं परिवहन से जुड़े संगठनों के सहयोग से हेलमेट एवं सीटबेल्ट के उपयोग को प्रोत्साहित किया जाएगा।

सोशल मीडिया एवं अन्य संचार माध्यमों से सड़क सुरक्षा संबंधी संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

दुर्घटनाओं में हेलमेट एवं सीटबेल्ट के उपयोग से बची जानों के वास्तविक उदाहरणों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया जाएगा।

*सिंगरौली पुलिस अधीक्षक जिले के समस्त वाहन चालकों एवं नागरिकों से अपील की है कि दोपहिया वाहन चलाते समय चालक एवं पीछे बैठने वाली सवारी अनिवार्य रूप से हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में चालक एवं यात्रियों द्वारा सीटबेल्ट का उपयोग करें*

“हेलमेट और सीटबेल्ट किसी चालान से बचने के साधन नहीं, बल्कि अनमोल जीवन को

सुरक्षित रखने के साधन हैं।”

यातायात नियमों का पालन करें—सुरक्षित रहें, अपने परिवार को सुरक्षित रखें।

Author

  • नंदकिशोर पटेल
    प्रधान संपादक एवं प्रकाशक
    भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।

    सत्य • निष्पक्षता • जनहित

apnavichar

नंदकिशोर पटेल प्रधान संपादक एवं प्रकाशक भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।
सत्य • निष्पक्षता • जनहित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button