दीपेंद्र की कलमब्रेकिंग न्यूज़मुद्दे की बात नंदकिशोर के साथसिंगरौली

डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने वार्ड प्रभारियों को पीओएस मशीन संचालन का दिया गया प्रशिक्षण

डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने वार्ड प्रभारियों को पीओएस मशीन संचालन का दिया गया प्रशिक्षण

डिजिटल भुगतान को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित बनाने पर जोर, नागरिकों को मिलेगी बेहतर सुविधा

अपना विचार सिंगरौली 28 सितम्बर 2026। नगर पालिक निगम सिंगरौली की आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान के निर्देशानुसार नागरिक सेवाओं को अधिक त्वरित, पारदर्शी एवं सुलभ बनाने के उद्देश्य से वार्ड प्रभारियों को पीओएस मशीन के संचालन एवं डिजिटल भुगतान प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण नगर निगम सभागार में दिया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर ही नागरिकों को डिजिटल माध्यम से बिल एवं अन्य देयकों के भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराना तथा राजस्व संग्रहण व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाना है।

प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों द्वारा वार्ड प्रभारियों को पीओएस मशीन के संचालन, नेटवर्क कनेक्टिविटी, दैनिक बिल तैयार करने एवं रसीद जारी करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही यूपीआई, क्यूआर कोड, क्रेडिट एवं डेबिट कार्ड सहित विभिन्न डिजिटल माध्यमों से भुगतान प्राप्त करने की प्रक्रिया का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। मशीन के सुरक्षित एवं सुचारु संचालन तथा तकनीकी समस्याओं के समाधान से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी गई।

डिजिटल भुगतान व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन से नागरिकों को बिल भुगतान के लिए कार्यालयों में आने और लंबी कतारों में लगने से राहत मिलेगी। भुगतान के उपरांत तत्काल डिजिटल रसीद प्राप्त होने के साथ ही सभी लेनदेन का डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा। इससे राजस्व संग्रहण में पारदर्शिता बढ़ेगी तथा भुगतान प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित एवं सुगम होगी।

प्रशिक्षण के दौरान वार्ड प्रभारियों की शंकाओं एवं तकनीकी जिज्ञासाओं का विषय विशेषज्ञों द्वारा समाधान किया गया। अधिकारियों ने पीओएस मशीनों के उचित रखरखाव, तकनीकी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने तथा नागरिकों को डिजिटल भुगतान के लिए अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपायुक्त वित्त अनुपम द्विवेदी, सहायक आयुक्त श्रीमती ज्योति सिंह, लेखा विभाग से छोटेलाल पनिका सहित समस्त वार्ड प्रभारी उपस्थित रहे।

Author

  • नंदकिशोर पटेल
    प्रधान संपादक एवं प्रकाशक
    भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।

    सत्य • निष्पक्षता • जनहित

apnavichar

नंदकिशोर पटेल प्रधान संपादक एवं प्रकाशक भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।
सत्य • निष्पक्षता • जनहित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button