महिला वर्ग में सिंगरौली की अन्नू पटेल सबसे आगे, अधिवक्ताओं में खुशी की लहर

अपना विचार समाचार |
जबलपुर/सिंगरौली | मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद, जबलपुर के चुनाव की मतगणना लगातार जारी है। अब तक प्राप्त रुझानों में सिंगरौली की अधिवक्ता अन्नू पटेल महिला वर्ग में 394 मतों के साथ प्रथम स्थान पर चल रही हैं। उनके शानदार प्रदर्शन से सिंगरौली जिले के अधिवक्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल है।
ताजा मतगणना के अनुसार महिला वर्ग में अन्नू पटेल के बाद प्रवीण तिवारी (रीवा) 376 मतों के साथ दूसरे तथा प्रतीका पाठक (ग्वालियर) 374 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इसके अलावा रश्मि ऋतु जैन (सागर) 307 तथा प्रतिभा वालिया (इंदौर) 230 मतों के साथ क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर चल रही हैं।
सिंगरौली जिला अधिवक्ता संघ के अनेक अधिवक्ताओं ने अन्नू पटेल के बेहतर प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे जिले के लिए गौरव का विषय बताया। अधिवक्ताओं ने उम्मीद जताई कि अंतिम परिणाम में भी अन्नू पटेल अपनी बढ़त बनाए रखेंगी।
मतगणना अभी जारी है, इसलिए अंतिम परिणाम निर्वाचन अधिकारी द्वारा आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगा।



