ब्रेकिंग न्यूज़सिंगरौली

लोकतंत्र की मिशाल : जिला अधिवक्ता संघ सिंगरौली के चुनाव में उत्साहपूर्ण मतदान जारी 

लोकतंत्र की मिशाल : जिला अधिवक्ता संघ सिंगरौली के चुनाव में उत्साहपूर्ण मतदान जारी 

अपना विचार सिंगरौली। जिला अधिवक्ता संघ, सिंगरौली के चुनाव के लिए सोमवार सुबह 9 बजे से मतदान प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण वातावरण में प्रारंभ हुई। मतदान केंद्र पर अधिवक्ताओं में अपने मताधिकार के प्रयोग को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।

निर्वाचन अधिकारी श्री विनोद गुप्ता सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वय श्री पी एल कुशवाहा, जनाब वकील अहमद सिद्दीकी के नेतृत्व में मतदान प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से संचालित की जा रही है। सभी अधिवक्ता साथी लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करते हुए अनुशासित तरीके से अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

मतदान के दौरान लोकतांत्रिक परंपराओं, निष्पक्षता और पारदर्शिता का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला। जिला अधिवक्ता संघ का यह चुनाव केवल पदाधिकारियों के चयन का माध्यम नहीं, बल्कि अधिवक्ता समुदाय की लोकतांत्रिक आस्था और जिम्मेदारी का भी प्रतीक है।

अपना विचार का मानना है कि जब कानून के रक्षक स्वयं लोकतंत्र की मर्यादा का पालन करते हुए निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव में भाग लेते हैं, तो यह समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश और प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करता है।

Author

  • नंदकिशोर पटेल
    प्रधान संपादक एवं प्रकाशक
    भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।

    सत्य • निष्पक्षता • जनहित

apnavichar

नंदकिशोर पटेल प्रधान संपादक एवं प्रकाशक भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।
सत्य • निष्पक्षता • जनहित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button