सिंगरौली

उत्कृष्ट विद्यालय बैढ़न में आयोजित हुआ यातायात जागरूकता कार्यक्रम

उत्कृष्ट विद्यालय बैढ़न में आयोजित हुआ यातायात जागरूकता कार्यक्रम

अपना विचार सिंगरौली 28 सितंबर 2026

पुलिस अधीक्षक महोदय श्री षियाज़ के.एम (भा.पु.से.) के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमंत कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी यातायात के द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय के निर्देश के पालन में 10 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है

दो पहिया वाहन

सवार द्वारा हेलमेट धारण करने एवं चार पहिया वाहन सवार चालकों द्वारा सीटबेल्ट धारण करने के संबंध में दिनांक 28.09.26 से 08. 09.26 तक विशेष अभियान चलाया जाकर वाहन चालकों को यातायात नियमो का शत प्रतिशत पालन करने के एवं अधिक से अधिक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए है जिसके पालन में जागरूकता कार्यक्रम हेतु उत्कृष्ट विद्यालय बैढ़न में पहुंचकर थाना प्रभारी यातायात द्वारा दो पहिया वाहन चलाने समय हेलमेट का प्रयोग एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से किए जाने हेतु छात्र-छात्राओं को जागरूक किया थाना प्रभारी यातायात द्वारा बताया गया कि कि हम यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं से बच सकते हैं

यातायात जागरूकता संबंधी पोस्टर बैनर बनवाया जाकर शहर के विभिन्न चौराहे पर लगाया गया एवं साथ ही नियमों को पालन करने हेतु वाहन छात्र-छात्राओं एवं स्कूल स्टाफ को जागरूक किया गया

थाना प्रभारी यातायात द्वारा बताया गया कि पिलियन रायडर सहित दो पहिया वाहन सवार द्वारा हेलमेट धारण करने एवं चार पहिया वाहन सवार द्वारा अन्य सवारी सहित सीटबेल्ट धारण न करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध विशेष अभियान के माध्यम से जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है जिसकी जानकारी छात्र-छात्राओं को दी गई और बताया गया कि इस संबंध में आप अपने अभिभावक आसपास के मित्र एवं पड़ोसियों को भी जागरूक करें *

*यातायात पुलिस शहर वासियों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें एवं दुर्घटनाओं से बचें*

Author

  • नंदकिशोर पटेल
    प्रधान संपादक एवं प्रकाशक
    भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।

    सत्य • निष्पक्षता • जनहित

apnavichar

नंदकिशोर पटेल प्रधान संपादक एवं प्रकाशक भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।
सत्य • निष्पक्षता • जनहित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button