बड़ी न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशमुद्दे की बात नंदकिशोर के साथसिंगरौली

BSW/MSW अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, वार्षिक उत्सव में हुआ सम्मान

BSW/MSW अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, वार्षिक उत्सव में हुआ सम्मान

सिंगरौली (वैढ़न)। शासकीय महाविद्यालय वैढ़न, सिंगरौली में BSW / MSW की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न होने के उपलक्ष्य में वार्षिक उत्सव एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक तथा परीक्षा प्रभारी ने विद्यार्थियों को स्मृति-चिह्न (गिफ्ट) भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। अतिथियों ने विद्यार्थियों से समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी शिक्षा का सदुपयोग करते हुए समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने अध्ययन काल के अनुभव साझा किए और महाविद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। विदाई समारोह भावुक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मेंटर, नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि, अन्य सामाजिक कार्यकर्ता ने सहभाग किया

गौरतलब है कि BSW बैचलर ऑफ सोशल वर्क, ग्रेजुएशन डिग्री, MSW मास्टर ऑफ सोशल वर्क ,समाज कार्य के क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण स्नातकोत्तर (मास्टर डिग्री) है। विद्यार्थियों ने इस पाठ्यक्रम का अध्ययन डिस्टेंस लर्निंग माध्यम से पूर्ण किया और  परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद इस अवसर पर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

Author

  • नंदकिशोर पटेल
    प्रधान संपादक एवं प्रकाशक
    भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।

    सत्य • निष्पक्षता • जनहित

apnavichar

नंदकिशोर पटेल प्रधान संपादक एवं प्रकाशक भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।
सत्य • निष्पक्षता • जनहित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button