मध्य प्रदेशसिंगरौली

रामस्वरूप वर्मा जयंती पर मनाया गया क्रांति दिवस, अर्जक विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

 रामस्वरूप वर्मा जयंती पर मनाया गया क्रांति दिवस, अर्जक विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

अपना विचार/नन्द किशोर पटेल

जयंत (सिंगरौली)। 22 अगस्त 2026 को शिवाजी महाराज धर्मशाला, जयंत (जैतपुर), एनसीएल सिंगरौली में महामना रामस्वरूप वर्मा जी की जयंती “क्रांति दिवस” के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में आयोजित विचारगोष्ठी में समाज की प्रबुद्ध महिलाएं, बच्चे, पुरुष, बुजुर्ग, किसान एवं कामगार साथियों सहित सैकड़ों लोगों ने सहभागिता की।

विचारगोष्ठी में अर्जक संघ की विचारधारा पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया गया कि ‘अर्जक’ का आशय मेहनत और श्रम से जीवन यापन करने वाले लोगों के समूह से है, जबकि ‘अनर्जक’ की अवधारणा शोषण, ठगी, लूट, हिंसा, बेईमानी एवं अपराध जैसी प्रवृत्तियों के संदर्भ में रखी गई। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि अर्जक और अनर्जक की यह अवधारणा किसी धर्म, संप्रदाय अथवा जाति से संबंधित नहीं है।

कार्यक्रम में अर्जक संघ के पांच प्रमुख सिद्धांतों—अंधविश्वास, छुआछूत, ऊंच-नीच, भाग्यवाद और चमत्कारवाद—से मुक्ति को सामाजिक परिवर्तन का महत्वपूर्ण आधार बताया गया। उपस्थित लोगों ने मानसिक गुलामी, गरीबी, अशिक्षा, बेरोजगारी तथा आर्थिक-बौद्धिक शोषण के कारणों पर विचार किया और वैज्ञानिक, तार्किक एवं प्रगतिशील सोच को अपनाने का संकल्प लिया।

वक्ताओं ने कहा कि समाज में जागरूकता के अभाव में अनेक लोग पाखंड, कर्मकांड, हवन-यज्ञ, मृत्युभोज तथा विवाह आदि के नाम पर होने वाले आर्थिक एवं मानसिक शोषण का शिकार होते हैं। इसलिए समाज को स्वयं जागरूक होकर अपने निर्णय लेने तथा अपने बच्चों को वैज्ञानिक एवं तार्किक दृष्टिकोण से शिक्षित करने की आवश्यकता है।

महिलाओं ने प्रगतिशील महिला मंडल के माध्यम से समाज में जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया। साथ ही महामना रामस्वरूप वर्मा के जीवन, संघर्ष, सामाजिक एवं सांस्कृतिक परिवर्तन, शैक्षणिक सुधार, आर्थिक-बौद्धिक विकास, साहित्य एवं राजनीतिक विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि रामस्वरूप वर्मा को उनके सामाजिक चिंतन एवं संघर्ष के कारण “उत्तर भारत का आंबेडकर” और “राजनीति का कबीर” जैसे सम्मानजनक संबोधनों से भी याद किया जाता है।

कार्यक्रम में यह विचार भी सामने आया कि संगठन बनते और बदलते रहते हैं, लेकिन विचारधारा समाज में जागरूकता के माध्यम से लंबे समय तक जीवित रहती है। समाज को जागरूक कर परिवार, समाज और देश के विकास में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा बच्चों को मानसिक, सांस्कृतिक, शारीरिक, आर्थिक और बौद्धिक रूप से मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में लालजी सिंह, देव प्रताप सम्राट, लाल बहादुर सिंह, रामयश पटेल, अमर पटेल, रोहित कुशवाहा वैढ़न, सुनील सिंह (माइनिंग मैनेजर, दुधीचुआ), धर्मप्रिय गुलाब, महेंद्र सिंह निगाही, गोपाल यादव, रमेश कुमार यादव दुधीचुआ, संदीप सिंह खड़िया, एडवोकेट नंद किशोर बौद्ध खुटार, पुष्पराज सिंह, बसंत कुमार पटेल, अरुण पटेल CWS, विवेक सिंह, अनिरुद्ध सिंह, नरेश कोटले जयंत, मनोज कुशवाहा, शिवेंद्र शाह निगाही, सीमा सिंह दुधीचुआ, सुनीता, कुसुम कुमारी, उजाला यादव, प्रतिमा पटेल, रानी पटेल, कल्पना पटेल, वंदना पटेल, कंचन सिंह, राम काली पटेल, कुँ. सूर्यांश यादव, अनिरुद्ध कुमार यादव, राज कुमार पटेल, मंजू पटेल, शिवेंद्र कुमार शाह, सुशील कुमार पटेल, महिपाल यादव, विनीत कुमार पटेल, जय पाल सिंह पटेल, रविंद्र कुमार, धीरेन्द्र पटेल, केशव पटेल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कुँ. सूर्यांश यादव ने अर्जक कविता की सुंदर प्रस्तुति देकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए लगभग 20-22 बच्चों को पुरस्कार स्वरूप एक-एक पेन प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी ने सामूहिक रूप से खिचड़ी ग्रहण की। भोजन के दौरान भी उपस्थित लोगों के बीच अर्जक संघ की विचारधारा और सामाजिक जागरूकता को लेकर चर्चा जारी रही।

अर्जक संघ जिला इकाई, सिंगरौली ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें साधुवाद एवं मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।

Author

  • नंदकिशोर पटेल
    प्रधान संपादक एवं प्रकाशक
    भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।

    सत्य • निष्पक्षता • जनहित

apnavichar

नंदकिशोर पटेल प्रधान संपादक एवं प्रकाशक भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।
सत्य • निष्पक्षता • जनहित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button