धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
प्रयागराज, 10 जून। स्वतंत्र उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी यूनियन, प्रयागराज मंडल के तत्वावधान में मंगलवार शाम 7 बजे धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत (परिनिर्वाण) दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उनके जीवन, संघर्ष और आदर्शों को स्मरण करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
प्रयागराज। स्वतंत्र उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी यूनियन, प्रयागराज मंडल के तत्वावधान में 09 जून 2026 को सायं 7 बजे धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत (परिनिर्वाण) दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्षमय जीवन, त्याग एवं समाज के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं मंडल सचिव श्री सरमीत कुमार ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया तथा समाज को अन्याय और शोषण के विरुद्ध संघर्ष करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि उनके विचार आज भी समाज को संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का संदेश देते हैं।
इस अवसर पर श्री अरविंद कुमार भारती ने भी भगवान बिरसा मुंडा के सामाजिक जागरण, संघर्ष एवं क्रांतिकारी योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। उपस्थित सभी साथियों ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा कर्मचारियों के हक एवं अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का सामूहिक संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्री सत्येंद्र सिंह, मंडल उपाध्यक्ष श्री ए.के. कनौजिया, मंडल प्रचार मंत्री श्री महेंद्र पासवान, शाखा सचिव मिनिस्ट्रियल ब्रांच श्री अविनाश चंद्र, शाखा सचिव ट्रैफिक ब्रांच प्रयागराज श्री विनोद कुमार यादव, शाखा अध्यक्ष इंजीनियरिंग ब्रांच श्री अनिल कुमार सोनकर, शाखा उपाध्यक्ष श्री वीर सिंह कुशवाहा, श्री हरेंद्र यादव, श्री संजय कुमार, श्री केदारनाथ यादव, श्री शरद यादव, श्री परशुराम पासवान, श्री गणेश कुमार, लोको पायलट मेल श्री अविनाश हेंब्रम एवं श्री नंदकुमार सहित अनेक कर्मचारी साथी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन भगवान बिरसा मुंडा के बताए मार्ग पर चलने तथा कर्मचारियों की एकता एवं अधिकारों की रक्षा हेतु सतत कार्य करने के संकल्प के साथ किया गया।
जारीकर्ता :
सरमीत कुमार
मंडल सचिव
स्वतंत्र उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी यूनियन, प्रयागराज मंडल



