बड़ी न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सार्थक एप में उपस्थिति दर्ज नहीं करने वाले 11 सीएचओ को नोटिस, स्वास्थ्य विभाग ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सार्थक एप में उपस्थिति दर्ज नहीं करने वाले 11 सीएचओ को नोटिस, स्वास्थ्य विभाग ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सिंगरौली, 10 जून 2026। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विकासखंड वैढ़न में पदस्थ 11 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन अधिकारियों द्वारा शासन के निर्देशों के बावजूद सार्थक एप में नियमित उपस्थिति दर्ज नहीं की जा रही थी।

जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में कलेक्टर के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में जिला कार्यक्रम प्रबंधक और सीपीएचसी सलाहकार द्वारा विभिन्न विकासखंडों के स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी दौरान सार्थक एप के माध्यम से दर्ज उपस्थिति के परीक्षण में लापरवाही सामने आने पर संबंधित सीएचओ के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

नोटिस प्राप्त करने वालों में भावना उइके (सोलंग), पुष्पा कुमारी (गोभा), सुनन्दा सिंह (चाचर), अनील पनवार (देवरी बंधा), अर्चना सिंह (गोरा न्यू), इन्द्रेश कुमार कुशवाहा (भलयाटोला), शशीकला शाह (भुडकुड), चन्द्रमोहन विश्वकर्मा (कथुरा), प्रियंका मिश्रा (बसौंडा), नेहा पाण्डेय (तेन्दुहा) तथा उषा शाह (बाडीसीतूल) शामिल हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि कर्मचारियों की भौतिक उपस्थिति के लिए शासन द्वारा निर्धारित सार्थक एप ही एकमात्र मान्य माध्यम है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सभी सीएचओ को नियमित रूप से एप में उपस्थिति दर्ज करने और शासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने चेतावनी दी है कि अनुशासनहीनता और कार्य में लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

@संपादक अपना विचार

Author

  • नंदकिशोर पटेल
    प्रधान संपादक एवं प्रकाशक
    भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।

    सत्य • निष्पक्षता • जनहित

apnavichar

नंदकिशोर पटेल प्रधान संपादक एवं प्रकाशक भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।
सत्य • निष्पक्षता • जनहित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button