मुद्दे की बात नंदकिशोर के साथसिंगरौली

शासकीय आईटीआई सिंगरौली में कैंपस प्लेसमेंट, 72 अभ्यर्थियों का चयन

शासकीय आईटीआई सिंगरौली में कैंपस प्लेसमेंट, 72 अभ्यर्थियों का चयन

सिंगरौली, 10 जून 2026। युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासकीय आईटीआई सिंगरौली में आयोजित एक दिवसीय कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 72 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। प्लेसमेंट ड्राइव में टायर निर्माण कंपनी एमआरएफ टायर, गोवा ने भाग लेते हुए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया।

9 जून को आयोजित इस प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 79 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से चयन प्रक्रिया पूरी की गई, जिसके बाद 72 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित किया गया।

संस्था के प्राचार्य श्री श्यामलाल ने चयनित युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे रोजगारोन्मुखी आयोजन युवाओं को उद्योगों से जोड़ने और उनके कौशल को रोजगार में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने बताया कि प्लेसमेंट ड्राइव के सफल आयोजन में कंपनी के एचआर प्रतिनिधियों, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी (टीपीओ) श्री ओ.पी. वैश्य सहित संस्था के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। चयनित अभ्यर्थियों ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संस्था और कंपनी के प्रति आभार जताया।

Author

  • नंदकिशोर पटेल
    प्रधान संपादक एवं प्रकाशक
    भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।

    सत्य • निष्पक्षता • जनहित

apnavichar

नंदकिशोर पटेल प्रधान संपादक एवं प्रकाशक भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।
सत्य • निष्पक्षता • जनहित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button