Life Styleबड़ी न्यूज़मध्य प्रदेशमुद्दे की बात नंदकिशोर के साथसिंगरौली

बौद्ध रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ संजय भारती और राधना भारती का विवाह, भीम आर्मी सिंगरौली ने बाबा साहेब की तस्वीर भेंट कर दी शुभकामनाएँ

नमो बुद्धाय जय भीम जय मूलनिवासी,, जय संविधान जय भारत

बौद्ध रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ संजय भारती और राधना भारती का विवाह, भीम आर्मी सिंगरौली ने बाबा साहेब की तस्वीर भेंट कर दी शुभकामनाएँ

अपना विचार सिंगरौली 12 जून 2026, जिले में सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का संदेश देते हुए परम मित्र संजय भारती एवं राधना भारती का शुभ विवाह समारोह बौद्ध धर्म की रीति-रिवाजों एवं सिद्धांतों के अनुसार संपन्न हुआ। इस अवसर पर भीम आर्मी सिंगरौली के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवविवाहित दंपति को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर भेंट कर उनके वैवाहिक जीवन को शिक्षा, समानता, मानवता और सामाजिक न्याय के विचारों से जोड़ने का संदेश दिया।

विवाह समारोह का संचालन एवं बौद्ध विधि से वैवाहिक संस्कार का संपादन माननीय एडवोकेट नंदकिशोर बौद्ध द्वारा कराया गया। उन्होंने अपने मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायक विचारों के माध्यम से नवदंपति को सुखमय एवं आदर्श वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद प्रदान किया। उपस्थित लोगों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर भीम आर्मी सिंगरौली के पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में उपस्थित समाजजनों ने नवदंपति को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचार, भगवान बुद्ध का मार्ग और भारतीय संविधान का सम्मान ही समाज की वास्तविक पहचान है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सामाजिक समानता, भाईचारे और मानवता के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया। समारोह में मौजूद लोगों की सहभागिता से खुशियों का माहौल और भी उत्साहपूर्ण बन गया।

अंत में सभी ने एक स्वर में “जय भीम, नमो बुद्धाय, जय संविधान” के उद्घोष के साथ नवदंपति के सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की।

Author

  • नंदकिशोर पटेल
    प्रधान संपादक एवं प्रकाशक
    भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।

    सत्य • निष्पक्षता • जनहित

apnavichar

नंदकिशोर पटेल प्रधान संपादक एवं प्रकाशक भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।
सत्य • निष्पक्षता • जनहित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button