बामसेफ एवं ऑफसूट विंग जिला सीधी का एक दिवसीय कैडर प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न

बामसेफ एवं ऑफसूट विंग जिला सीधी का एक दिवसीय कैडर प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न
सीधी, 21 जून 2026। बामसेफ एवं ऑफसूट विंग जिला इकाई सीधी (मध्यप्रदेश) द्वारा रविवार को जिला स्तरीय एक दिवसीय कैडर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन मू. रामलखन प्रजापति के निज निवास, सीधी में किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों मूलनिवासी प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न प्रशिक्षकों ने अपने-अपने विषयों पर विस्तारपूर्वक विचार रखते हुए संगठन, सामाजिक जागरूकता, संविधान, मूलनिवासी समाज के इतिहास तथा बहुजन आंदोलन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों का बारीकी से विश्लेषण किया। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण के दौरान संगठन को मजबूत बनाने और सामाजिक चेतना के विस्तार पर चर्चा की।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर बामसेफ जिला अध्यक्ष सीधी ने अपने उद्बोधन में संगठन की आगामी गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की। सभी सदस्यों की सहमति से जिला सीधी का क्लस्टर अधिवेशन 19 जुलाई 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
अंत में जिला अध्यक्ष ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी मूलनिवासी साथियों एवं पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।
— बामसेफ जिला इकाई, सीधी (मध्यप्रदेश)



