जिला प्रभारी अभिमन्यु चौधरी के नेतृत्व में भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी की समीक्षा बैठक सम्पन्न

जिला प्रभारी अभिमन्यु चौधरी के नेतृत्व में भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी की समीक्षा बैठक सम्पन्न
रिपोर्ट – अरविंद साकेत सरई
सिंगरौली। जिले के बैढ़न स्थित सर्किट हाउस में भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की संयुक्त समीक्षा बैठक जिला प्रभारी अभिमन्यु चौधरी के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, जनहित के मुद्दों तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी अभिमन्यु चौधरी ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि वे समाज के कमजोर, शोषित एवं वंचित वर्गों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाएं तथा संगठन की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर समाज हित में संघर्ष करने और जनता के बीच संगठन की उपस्थिति मजबूत करने के निर्देश दिए।
बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, सामाजिक न्याय, शिक्षा, रोजगार तथा स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि संगठन समाज के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाएगा।
इस अवसर पर भीम आर्मी जिलाध्यक्ष हेमंत वर्मा सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।
बैठक में दर्जनों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।



