Techक्राइम न्यूज़देश प्रदेशबड़ी न्यूज़मध्य प्रदेशमुद्दे की बात नंदकिशोर के साथसिंगरौली

SAFE CLICK-2026 अभियान के तीसरे दिन बैंकिंग एवं वित्तीय सुरक्षा पर रहा विशेष जोर

बाइक रैली और जनजागरूकता कार्यक्रमों से सिंगरौली पुलिस ने दिया साइबर सुरक्षा का संदेश

SAFE CLICK-2026 अभियान के तीसरे दिन बैंकिंग एवं वित्तीय सुरक्षा पर रहा विशेष जोर

बाइक रैली और जनजागरूकता कार्यक्रमों से सिंगरौली पुलिस ने दिया साइबर सुरक्षा का संदेश

अपना विचार सिंगरौली। पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश, भोपाल के निर्देशन में संचालित प्रदेशव्यापी “SAFE CLICK-2026” साइबर जागरूकता अभियान 2.0 के तीसरे दिवस जिलेभर में बैंकिंग एवं वित्तीय सुरक्षा को लेकर व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों को डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी फ्रॉड, केवाईसी अपडेट के नाम पर ठगी, यूपीआई धोखाधड़ी, फर्जी निवेश योजनाओं तथा अन्य साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना है।

पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों को साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे नए तरीकों की जानकारी देते हुए सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने की सलाह दी।

थाना मोरवा द्वारा साइबर जागरूकता बाइक रैली निकाली गई, जो थाना परिसर से शुरू होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरी। रैली के दौरान आमजन को साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल की जानकारी दी गई। लोगों से अपील की गई कि वे किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और ओटीपी, यूपीआई पिन, बैंक खाते की जानकारी अथवा अन्य गोपनीय विवरण किसी के साथ साझा न करें।

वहीं थाना बैढ़न द्वारा आयशा मस्जिद परिसर में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया ठगी, फर्जी निवेश योजनाओं सहित विभिन्न साइबर अपराधों से बचाव के उपाय विस्तार से बताए गए। उपस्थित नागरिकों से स्वयं जागरूक रहने के साथ-साथ परिवार एवं समाज को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया।

सिंगरौली पुलिस ने बताया कि आगामी दिनों में जिले के बैंक, एटीएम, सीएससी सेंटर, शैक्षणिक संस्थानों, बाजारों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक सुरक्षित डिजिटल व्यवहार का संदेश पहुंचाया जा सके।

सिंगरौली पुलिस की अपील

किसी भी अनजान कॉल, लिंक या संदेश पर भरोसा न करें।

OTP, UPI PIN, CVV, बैंक खाता और पासवर्ड जैसी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

“डिजिटल अरेस्ट” जैसी कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं होती, ऐसे कॉल आने पर घबराएं नहीं।

साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें और राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

“SAFE CLICK-2026” का संदेश है — “सतर्क क्लिक, सुरक्षित भविष्य।”

साइबर जागरूकता ही डिजिटल सुरक्षा की सबसे मजबूत ढाल है।

Author

  • नंदकिशोर पटेल
    प्रधान संपादक एवं प्रकाशक
    भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।

    सत्य • निष्पक्षता • जनहित

apnavichar

नंदकिशोर पटेल प्रधान संपादक एवं प्रकाशक भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।
सत्य • निष्पक्षता • जनहित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button