क्राइम न्यूज़देश प्रदेशबड़ी न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली पुलिस की बड़ी सफलता: पानीपत से 13 वर्षीय अपहृत किशोरी सकुशल बरामद, दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

अपना विचार समाचार

सिंगरौली। जयंत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना विन्ध्यनगर अंतर्गत चौकी जयंत पुलिस टीम ने करीब तीन सप्ताह से लापता 13 वर्षीय किशोरी को हरियाणा के पानीपत से सकुशल दस्तयाब कर लिया। मामले में अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

सिंगरौली पुलिस के अनुसार, 3 जून 2026 को किशोरी के परिजनों ने चौकी जयंत में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी 13 वर्षीय पुत्री बिना बताए घर से चली गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदलता रहा और मोबाइल बंद कर पुलिस को चकमा देने की कोशिश करता रहा। साइबर सेल की मदद और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हरियाणा के पानीपत स्थित एक धागा फैक्ट्री के आवासीय परिसर से किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया।

पीड़िता के बयान और मेडिकल परीक्षण के बाद पुलिस ने आरोपी गोदावली साहू (22 वर्ष) के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विन्ध्यनगर निरीक्षक अर्चना द्विवेदी, चौकी प्रभारी जयंत उपनिरीक्षक अरुण सिंह सहित पुलिस टीम और साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसकी वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहना की।

Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button