उत्तर प्रदेशबड़ी न्यूज़मुद्दे की बात नंदकिशोर के साथ

पूर्व प्रधानाचार्य वंशराज सिंह पटेल को श्रद्धांजलि, वैज्ञानिक सोच अपनाने का दिया संदेश

पूर्व प्रधानाचार्य वंशराज सिंह पटेल को श्रद्धांजलि, वैज्ञानिक सोच अपनाने का दिया संदेश

वाराणसी, 27 जून। वाराणसी जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा भरथरा (घमहापुर), खटौरा निवासी एवं बलदेव इंटर कॉलेज, बड़ागांव के पूर्व प्रधानाचार्य श्री वंशराज सिंह पटेल (87 वर्ष) के निधन के उपरांत उनके आवास पर 24 जून 2026 को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य रामचन्द्र सिंह ने की, जबकि संचालन प्रधानाध्यापक चन्द्रबली पटेल ने किया। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने स्वर्गीय वंशराज सिंह पटेल के शिक्षा, अनुशासन एवं समाज के प्रति योगदान को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। अधिकांश वक्ता उनके शिष्य रहे या बलदेव इंटर कॉलेज से शिक्षा प्राप्त कर चुके थे।

सभा में कई वक्ताओं ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर बल देते हुए कहा कि पारंपरिक तेरहवीं भोज के स्थान पर श्रद्धांजलि सभा जैसे सार्थक कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए, जिससे दिवंगत व्यक्तियों के विचारों और कार्यों को समाज तक पहुँचाया जा सके।

कार्यक्रम में सांसद प्रिया सरोज, अर्जक संघ के राष्ट्रीय महामंत्री रामजी वर्मा, ब्लॉक प्रमुख दीपक सिंह, अंतरराष्ट्रीय जादूगर रामरथी सिंह पटेल, पूर्व प्रधानाचार्य अमरनाथ सिंह, जिला पंचायत सदस्य अर्चना पटेल, पूर्व प्रधान रामजीत पटेल, डॉ. एल.पी. वर्मा, डॉ. जी.एस. सिंह, प्रो. हीरालाल वर्मा, बंशलाल पटेल, श्यामलाल सिंह, रमा ऊदल, लाल बहादुर सिंह, भुआल प्रजापति, हीरा लाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान दिवंगत की स्मृति में एक आम का पौधा रोपित किया गया। उनके भाई डॉ. गजराज सिंह ने उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। अंत में संचालक चन्द्रबली पटेल ने शोक प्रस्ताव पढ़ा, दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा अध्यक्ष ने कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

Author

  • नंदकिशोर पटेल
    प्रधान संपादक एवं प्रकाशक
    भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।

    सत्य • निष्पक्षता • जनहित

apnavichar

नंदकिशोर पटेल प्रधान संपादक एवं प्रकाशक भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।
सत्य • निष्पक्षता • जनहित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button