दीपेंद्र की कलमदेश प्रदेशबड़ी न्यूज़मध्य प्रदेशमुद्दे की बात नंदकिशोर के साथसिंगरौली

जंतर-मंतर से उठी शिक्षा सुधार की मांग, सोनम वांगचुक ने शुरू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

अपना विचार समाचार 

सिंगरौली/नई दिल्ली। देश की परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने रविवार से दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। उनके साथ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दीपके एवं पार्टी के समर्थक भी धरने पर बैठे हैं।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि NEET पेपर लीक प्रकरण ने देश की परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उनका कहना है कि लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़े इस मामले में जवाबदेही तय की जानी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि जब तक परीक्षा व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष नहीं बनाई जाती, तब तक ऐसे आंदोलन जारी रहेंगे।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा और सरकार को परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार के लिए ठोस कदम उठाने होंगे।

Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button