मूसलाधार बारिश ने दी दस्तक, बैढ़न में मौसम हुआ सुहाना, जनजीवन भी प्रभावित

अपना विचार समाचार
सिंगरौली/बैढ़न। लंबे इंतजार के बाद सोमवार को सिंगरौली मुख्यालय बैढ़न में मानसून ने जोरदार दस्तक दी। दोपहर बाद शुरू हुई मूसलाधार बारिश से शहर की सड़कें पानी से लबालब हो गईं और कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। बारिश के चलते लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली, वहीं बाजारों में आवाजाही भी कुछ समय के लिए प्रभावित रही।
बारिश के दौरान कई स्थानों पर वाहन चालकों को धीमी गति से सफर करना पड़ा। मौसम में अचानक आए बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और वातावरण पूरी तरह खुशनुमा हो गया। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी जिले में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई है तथा लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।
अपील:
प्रशासन ने नागरिकों से जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक आवागमन से बचने, बिजली के खंभों और पेड़ों के नीचे खड़े न होने तथा मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी है।



