देश प्रदेशबड़ी न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशमुद्दे की बात नंदकिशोर के साथसिंगरौलीसीधी

बरका चौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त, ₹5.05 लाख का माल पकड़ा

अपना विचार समाचार

सिंगरौली/सरई। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरका चौकी पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रेत से भरा एक ट्रैक्टर जब्त किया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक शियाज के.एम. (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी देवसर गायत्री तिवारी के नेतृत्व में जिलेभर में अवैध खनन और परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार 29 जून 2026 की रात गश्त के दौरान बरका चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बिना नंबर का एक ट्रैक्टर अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर नीले रंग का स्वराज 735 एफ.ई. ट्रैक्टर पकड़ा, जिसकी ट्रॉली में भारी मात्रा में अवैध रेत लोड थी।

पूछताछ में चालक की पहचान राजू यादव पिता बाबूलाल यादव, निवासी सरईटोला, थाना सरई के रूप में हुई। पुलिस ने ट्रैक्टर और रेत को जब्त कर लिया। जब्त वाहन एवं रेत की अनुमानित कीमत करीब ₹5.05 लाख बताई गई है।

इस मामले में अपराध क्रमांक 093/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) एवं 317(5) के अंतर्गत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राकेश साहू, प्रधान आरक्षक माधव प्रताप सिंह, आरक्षक मनीष ठाकुर एवं जुझार मीणा की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसकी पुलिस अधीक्षक ने सराहना की।

अपना विचार समाचार

“अवैध खनन पर पुलिस का शिकंजा लगातार कस रहा है, लेकिन सवाल यह भी है कि रेत माफिया आखिर इतनी आसानी से सक्रिय कैसे हो जाते हैं? स्थायी रोक के लिए नियमित निगरानी और सख्त कार्रवाई जरूरी है।”

Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button