देश प्रदेशबड़ी न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

गोपद नदी से अवैध रेत माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त; ₹5.55 लाख की संपत्ति सीज

अपना विचार समाचार

सिंगरौली। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। थाना सरई अंतर्गत चौकी निवास पुलिस ने गोपद नदी से अवैध रूप से रेत निकालकर परिवहन कर रहे दो बिना नंबर के महिंद्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ते हुए करीब ₹5.55 लाख की संपत्ति जब्त की है। कार्रवाई के बाद अवैध खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया।

पुलिस के अनुसार 29 जून को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम हर्दी स्थित गोपद नदी से अवैध रेत का उत्खनन कर ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिए परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दो लाल रंग के बिना नंबर वाले महिंद्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली को रेत से भरा हुआ पकड़ लिया।

जांच के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली में लदी रेत के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। पुलिस ने दोनों वाहनों सहित अवैध रेत को जब्त कर लिया। जब्त संपत्ति में लगभग ₹5.50 लाख कीमत के दो ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा करीब ₹5 हजार मूल्य की रेत शामिल है।

इस मामले में अपराध क्रमांक 089/2026 एवं 090/2026 दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 303(2), 317(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा खनिज अधिनियम की धारा 4/21 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री शियाज के.एम., अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा तथा एसडीओपी देवसर श्रीमती गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अवैध खनन विरोधी अभियान के तहत की गई।

कार्रवाई को सफल बनाने में चौकी प्रभारी सउनि त्रिवेणी पाल, आरक्षक ज्ञान सिंह, सतेंद्र पाण्डेय एवं रविराज सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अपना विचार समाचार

लगातार हो रही पुलिस कार्रवाई से स्पष्ट है कि प्रशासन अवैध रेत कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए सक्रिय है। अब यह देखना होगा कि इन कार्रवाइयों के साथ-साथ अवैध उत्खनन के पूरे नेटवर्क पर भी कितनी प्रभावी और स्थायी कार्रवाई हो पाती है।

Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button