समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
अपना विचार समाचार सीधी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन समाजवादी पार्टी कार्यालय, सीधी में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव श्री श्रवण कुमार विश्वकर्मा, प्रदेश सचिव श्री धर्मेंद्र सिंह बघेल, जिलाध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री रामराज यादव, शहर अध्यक्ष श्री सावर बहादुर सिंह यादव, जिला प्रमुख महासचिव श्री दिनेश यादव, जिला महासचिव श्री राजेश साकेत, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष श्री चंद्रभान यादव, श्री आदेश जायसवाल सहित समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने अखिलेश यादव के नेतृत्व की सराहना करते हुए उनके विचारों एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और मिठाइयां वितरित कर जन्मदिन का उत्सव मनाया।



