बालाघाट से भोपाल पहुंचे संतोष पटेल, एसीपी बनने पर शुभकामनाओं की बौछार
ईमानदार कार्यशैली और जनसेवा के लिए पहचाने जाने वाले अधिकारी को नई जिम्मेदारी मिलने पर लोगों में खुशी।

अपना विचार समाचार
सिंगरौली/भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस के अधिकारी संतोष पटेल को एसीपी (सहायक पुलिस आयुक्त) के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है। बालाघाट से भोपाल पदस्थापना के साथ उन्हें एसीपी बनाए जाने पर उनके शुभचिंतकों, सहयोगियों एवं समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
संतोष पटेल अपनी ईमानदार कार्यशैली, सरल स्वभाव और जनहित के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते हैं। पुलिस सेवा के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान में संवेदनशील भूमिका निभाई है। यही कारण है कि नई जिम्मेदारी मिलने पर सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से उन्हें लगातार बधाइयाँ दी जा रही हैं।
शुभकामना संदेशों में लोगों ने विश्वास व्यक्त किया है कि एसीपी के रूप में भी संतोष पटेल अपनी कार्यकुशलता, निष्पक्षता और जनसेवा की भावना के साथ पुलिस विभाग की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
अपना विचार समाचार पत्र की ओर से एसीपी संतोष पटेल को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
#अपना_विचार Apna Vichar 098260 43633



