क्राइम न्यूज़देश प्रदेशबड़ी न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशमुद्दे की बात नंदकिशोर के साथसिंगरौली

सिंगरौली पुलिस ने लौटाई 70 लोगों की मुस्कान, 14 लाख रुपये के गुम मोबाइल किए सुपुर्द

CEIR पोर्टल और 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई, वर्ष 2026 में अब तक 671 मोबाइल उनके मालिकों तक पहुंचे

अपना विचार समाचार सिंगरौली

दूरसंचार विभाग द्वारा विकसित संचार साथी (CEIR) पोर्टल के माध्यम से सिंगरौली पुलिस लगातार गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप रही है। इसी क्रम में शुक्रवार, 3 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित रुस्तमजी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 14 लाख रुपये मूल्य के 70 गुम मोबाइल फोन उनके आवेदकों को सुपुर्द किए गए।

पुलिस अधीक्षक श्री षियाज़ के.एम. (भा.पु.से.) ने मोबाइल प्राप्त करने वाले नागरिकों को फोन सौंपते हुए कहा कि तकनीक के बेहतर उपयोग और पुलिस की सक्रिय कार्यवाही से आमजन को त्वरित राहत मिल रही है। यह अभियान लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत कर रहा है।

पुलिस विभाग के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक कुल 671 गुम मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 89 लाख रुपये है, उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपे जा चुके हैं। वहीं पिछले तीन माह में साइबर सेल एवं थाना-चौकी पुलिस की संयुक्त टीम ने 445 गुम मोबाइल फोन सफलतापूर्वक रिकवर किए हैं, जिनमें से 375 मोबाइल पहले ही वितरित किए जा चुके थे।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन श्री गौरव राजपूत, पुलिस उप महानिरीक्षक रीवा क्षेत्र श्री हेमंत चौहान के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक श्री सियाज के.एम. एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में की गई। साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक पवन सिंह एवं जिले के थाना-चौकी पुलिस बल ने तकनीकी ट्रेसिंग के माध्यम से मध्यप्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों से मोबाइल फोन बरामद किए।

बरामद मोबाइल फोनों में वनप्लस, सैमसंग, रेडमी, वीवो, ओप्पो, रियलमी, नार्जो, टेक्नो, मोटोरोला, पोको, हॉनर, नथिंग, इनफिनिक्स और आइटेल जैसी कंपनियों के स्मार्टफोन शामिल हैं।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उनका मोबाइल गुम या चोरी हो जाए तो वे CEIR पोर्टल (ceir.gov.in) पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक घर बैठे मोबाइल ब्लॉक कराने और उसकी बरामदगी की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान गुम मोबाइलों की बरामदगी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले साइबर सेल एवं विभिन्न थाना-चौकी के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना भी की गई।

सिंगरौली पुलिस का संदेश:

“सिंगरौली पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प।”

Author

  • नंदकिशोर पटेल
    प्रधान संपादक एवं प्रकाशक
    भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।

    सत्य • निष्पक्षता • जनहित

apnavichar

नंदकिशोर पटेल प्रधान संपादक एवं प्रकाशक भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।
सत्य • निष्पक्षता • जनहित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button