ब्रेकिंग न्यूज़मुद्दे की बात नंदकिशोर के साथसिंगरौली

तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत, दो गंभीर घायल

तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत, दो गंभीर घायल

सिंगरौली। जिले के बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पेडरवाह में तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में एक युवक की अस्पताल ले जाते समय दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अरविंद साहू के रूप में हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, लेकिन अरविंद साहू ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं, दोनों घायल व्यक्तियों का अस्पताल में उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही बरगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त दोनों मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है।

Author

  • नंदकिशोर पटेल
    प्रधान संपादक एवं प्रकाशक
    भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।

    सत्य • निष्पक्षता • जनहित

apnavichar

नंदकिशोर पटेल प्रधान संपादक एवं प्रकाशक भारत सरकार के नियमानुसार पंजीकृत समाचार पत्र के संपादक के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित। सत्य, पारदर्शिता और जनविश्वास हमारी पहचान है।
सत्य • निष्पक्षता • जनहित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button