दतिया उपचुनाव: आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) प्रत्याशी दामोदर यादव ने शक्ति प्रदर्शन के साथ भरा नामांकन

दतिया उपचुनाव: आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) प्रत्याशी दामोदर यादव ने शक्ति प्रदर्शन के साथ भरा नामांकन
संवाददाता दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रत्याशी दामोदर यादव मंडल ने शनिवार को हजारों समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा, माताएं-बहनें, किसान, मजदूर और बहुजन समाज के लोग उपस्थित रहे।
नामांकन के बाद दामोदर यादव मंडल ने कहा कि यह केवल एक उम्मीदवार का नामांकन नहीं, बल्कि संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय की स्थापना और सम्मान आधारित राजनीति के लिए जनता का संकल्प है। उन्होंने कहा कि दतिया की जनता लोकतांत्रिक तरीके से उन ताकतों को जवाब देगी जो सत्ता के अहंकार में जनता की आवाज़ दबाने का प्रयास कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि यह चुनाव बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान, मान्यवर कांशीराम के मिशन तथा वंचित, शोषित, पिछड़े वर्ग, किसानों, मजदूरों, युवाओं और महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई है।
दामोदर यादव मंडल ने कहा कि दतिया में अब अधिकार आधारित राजनीति को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने जनता के अपार समर्थन और विश्वास के लिए सभी समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प दोहराया।
नामांकन के अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और समर्थकों ने आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के पक्ष में जोरदार नारेबाजी की।



